फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लालपानी स्कूल में एसएमसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लालपानी स्कूल में सोमवार को शिक्षा खंड शिमला के विभिन्न स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के सदस्यों के लिए कम्युनिटी मोबलाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 105 प्राथमिक और 140 एकल मिडल स्कूलों के एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग के अनुसार कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में नरेश चंद शर्मा, कैलाश शर्मा और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिमला माधुरी गेरा ने शिरकत की। कार्यक्रम में अभिभावकों को शिक्षा की नई विधाओं, क्लस्टर सिस्टम, पीएम पोषण, विद्या समीक्षा केंद्र, साइबर क्राइम, एफएसएम लर्निंग आउटकम्स, हरित और स्वच्छ विद्यालय, न्यूट्रिशन गार्डन और विद्यार्थियों को पढ़ाने आदि विषयों पर जागरूक किया। इस मौके पर उपनिदेशक स्कूल शिक्षा निशा भलूनी भी उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल पवन कुमार सोनी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें