शिमला। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) क्षेत्रीय केंद्र शिमला के बागवानी शोध केंद्र ढांडा में किसानों और बागवानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीएआर क्षेत्रीय केंद्र शिमला के अध्यक्ष डॉ. धर्म पाल ने किया। उन्होंने संस्थान की प्रमुख गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों और बागवानी के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों की जानकारी दी। ढांडा बागवानी फार्म के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक ने शीतोष्ण फल फसलों में सुप्तावस्था के दौरान बगीचों के प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मधु पटियाल ने किसानों को जौ की उन्नत खेती के आधुनिक तरीकों, उन्नत किस्मों और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में अब तक 142 किसानों और बागवानों ने भाग लिया है। ब्यूरो