फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंडीगढ़ में फागली स्कूल के छात्राओं ने सीखे होटल उद्योग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली के 7 छात्राओं ने चंडीगढ़ में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया। रविवार को छात्राएं लौट आई हैं। छात्राओं ने होटल उद्योग के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान होटल प्रबंधन, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा ग्राहक सेवा जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस प्रकार की ट्रेनिंग से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे व्यावसायिक जीवन के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं। वोकेशनल टीचर सपना शर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें