फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का बताया महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। न्यू शिमला में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पोषण भी पढ़ाई विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन शिमला शहर की करीब 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिलाओं को इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों में सही पोषण से उनकी एकाग्रता, याद रखने की क्षमता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा पर्यवेक्षिका (वृत्त चक्कर, संजौली एवं न्यू शिमला) सुशीला नेगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया असमें खेल आधारित शिक्षण, गतिविधियों एवं दैनिक कार्य योजना पर चर्चा की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित न्यू शिमला पर्यवेक्षिका नर्वदा शर्मा, संजौली की पर्यवेक्षिका कौशल्या कुमारी और ब्लाक पोषण पर्यवेक्षिका सुनीता शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें