फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का जाखू स्कूल में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में वीरवार को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे। एक्सपोजर विजिट पर आए प्रशिक्षु अधिकारियों का स्कूल प्रबंधन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्कूल प्रबंधन के अनुसार एक्सपोजर विजिट पर आए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में जयकुमार शंकर, सिद्धार्थ पोखरना, सौम्या मिश्रा, सारण्य, मोहम्मद शौकत अजीम, ईशांत जायसवाल, हेमंत, अरविंद राधाकृष्णन, अपूर्वा सिंह और नम्रता अग्रवाल सहित तहसीलदार सुरेंद्र विमता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। प्राचार्य वीर चंद्र ने बताया कि एक्सपोजर विजिट पर आए अधिकारियों को स्कूल में पीएम श्री योजना के चल रहे शैक्षिक नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के शिक्षक विकास शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें