फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

परिवहन विभाग के साथ मिलकर की जाएगी कार्रवाई
चालान काटने के साथ गाड़ी भी की जाएगी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। यदि कोई वाहन चालक बार-बार एक ही ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
इसके अलावा भारी-भरकम चालान भी होगा और गाड़ी जब्त की जाएगी। राजधानी शिमला में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे। शहर की सड़कों पर निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग सहित अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की तैयारी है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे चालानों का डाटा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा जिसमें उल्लंघनकर्ता बार-बार एक ही ट्रैफिक नियम को तोड़ते हुए पकड़ा गया है। ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जाएंगे। दो बार लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति नहीं सुधरता तो उसका लाइसेंस जब्त कर दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि यह व्यवस्था लागू होने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

गंभीरता से करें नियमों पर अमल
आईटीएमएस लागू होने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक ही नियम बार-बार तोड़ने वालों का डाटा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को भेजकर लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जाएगा। ऐसा होने पर लोग ट्रैफिक नियमों का गंभीरता से पालन करेंगे जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
-संदीप धवल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें