फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा की पदयात्रा के कारण लिफ्ट से आगे नहीं गईं बसें, लोगों को पैदल करनी पड़ी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित होने के कारण रोकना पड़ा ट्रैफिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रविवार को भाजपा की अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पुराना बस अड़्डे पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंचने से काफी समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे पुलिस को लिफ्ट से आगे बसों के जाने पर रोक लगानी पड़ी। इससे पुराना बस अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को पैदल ही आगे का सफर तय करना पड़ा। वहीं पुराना बस अड्डे से लिफ्ट की ओर भी लोग पैदल ही पहुंचे। इस वजह से सैलानियों के साथ ही बुजुर्ग लोगों और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानियां पेश आईं। बसों को लिफ्ट में रोकने की वजह से पंथाघाटी और संजौली की ओर जाने वाली बसें यहां से मुड़कर अपने रूट के लिए रवाना हो गईं। हालांकि पदयात्रा के पुराना बस अड्डे से चौड़ा मैदान की ओर निकलने के बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को थोड़ी-थोड़ी देर के बाद जाने दिया। चौड़ा मैदान में भी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से एक तरफा वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखा। इस वजह से एंबुलेंस समेत एचआरटीसी की टैक्सियों की आवाजाही सुचारु रूप से रही। पुलिस ने रैली को लेकर पहले से ही 150 के करीब पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की थी जिससे की कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की परेशानी पेश न आए और शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें