फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क तंग होने से सर्कुलर रोड पर लग रहा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास सड़क तंग होने से ट्रैफिक जाम लग रहा है। इस वजह से सर्कुलर रोड पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे शहरवासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सर्कुलर रोड पर इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और गाड़ियों की कतार टिंबर हाउस तक पहुंच गई। लिफ्ट के समीप पुल के निर्माण कार्य के कारण सर्कुलर रोड तंग हो गया है। इस वजह से यहां से सड़क आरपार करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इससे वाहनों की आवाजाही भी अवरुद्ध हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग यहां पर पुल का निर्माण कर रहा है जिससे यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को निजात मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें