फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो जगह बसें खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सड़कों पर आए दिन खराब होने वाली बसों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। छोटा शिमला और पुराना बस अड्डे के पास सोमवार को दो बसें खराब हो गईं। शिमला ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बसों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पहला मामला सुबह 8:20 बजे का है जब पुराना बस अड्डा के समीप एक निजी बस खराब हो गई। यातायात सुचारू करने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया। वहीं छोटा शिमला में प्रदेश सचिवालय के समीप दोपहर 2 बजे एक निजी बस खराब हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने बस को दुरुस्त करवाकर यातायात को बहाल किया। शिमला ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें