फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सड़क पर सैलानी को ट्रैफिक कर्मचारी ने जड़ दिए थप्पड़

Thu, 01 Jul 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

फिलहाल, पुलिस महकमे की तरफ से ट्रैफिक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी को 48 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
पर्यटकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटकों के साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मी की ओर से मारपीट की घटना पेश आई है। मामला गुरुवार दोपहर सर्कुलर रोड पर विक्ट्री टनल के पास पेश आया। हरियाणा से शिमला घूमने पहुंचे पर्यटकों और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मी का यू टर्न को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। इस बीच ट्रैफिक कर्मी ने पर्यटक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस महकमे की तरफ से ट्रैफिक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी को 48 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की गई है।  पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर 12 बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी विक्ट्री टनल के नजदीक पहुंची। यहां पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर कागजों के बारे में पूछताछ की। थोड़ी ही देर बाद ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने घूमने आए पर पर्यटकों पर थप्पड़ जड़ा दिए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

लाइन हाजिर हुए कर्मी का आरोप है कि पर्यटकों को विक्ट्री में तैनात ट्रैफिक कर्मी ने रोका। लेकिन यहां पर्यटक नहीं रुके और पुलिस के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आगे बढ़ने पर विक्ट्री टनल के नजदीक बने ओवर ब्रिज के समीप पर्यटकों को रोका गया। यहां पहुंचकर भी पर्यटक गाली-गलौज करने लगे। कर्मी ने पर्यटकों के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पर्यटकों के साथ हई घटना को लेकर संवेदना जताते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया गया। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें