शिमला। मैत्री संस्था ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय चक्कर में विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने शिरकत की। उन्होंने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधर रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों में ड्राइंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।