फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पास लेने की होड़ में पर्यटकों ने लहराईं एक-दूसरे पर तलवारें

Fri, 20 Jan 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर के हराबाग में गुरुवार देर रात को हाईवे पर दो गुटों के बीच एक-दूसरे के वाहन से आगे होने की होड़ में विवाद हो गया। हराबाग के पास पर्यटकों ने बीच सड़क में वाहन खड़े कर सरेआम तलवारें लहराईं।
विज्ञापन
पर्यटकों ने लहराईं एक-दूसरे पर तलवारें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के हराबाग में गुरुवार देर रात को हाईवे पर दो गुटों के बीच एक-दूसरे के वाहन से आगे होने की होड़ में विवाद हो गया। हराबाग के पास पर्यटकों ने बीच सड़क में वाहन खड़े कर सरेआम तलवारें लहराईं। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें भी लग गईं। पर्यटकों के सरेआम तलवारें लहराने और चिल्लाने से स्थानीय निवासी सहम उठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पर्यटकों की गाड़ियां मौके से रवाना हो चुकी थीं। हाइवे पर पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


पर्यटकों ने शांत प्रदेश में अशांति फैलाने का कार्य किया है। हैरानी की बात है कि पर्यटक अपने वाहनों में तलवार और अन्य तेज धार हथियार लेकर खुलेआम घूमते हैं और पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है। यहां तक कि गैंगस्टर भी सुंदरनगर में पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। इधर, डीएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस हराबाग पहुंची थी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें