इस संबंध में पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, देवेंद्र नेगी, मोहर ठाकुर, प्यारे लाल, देवी सिंह तथा प्रताप सिंह के अनुसार पूरी कुल्लू घाटी आगामी पर्यटन के लिए तैयार है। होटल में सैलानियों के आने के साथ ऑन लाइन बुकिंग चल रही है।
बड़े होटल जून माह के लिए पैक हो गए हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली के पंजीकृत करीब 700 होटलों में से 50 फीसदी होटल जून माह के लिए पूरी तरह से पैक हो गए हैं।
इसमें मध्यम वर्ग के होटलों, लॉज, होमस्टे में भी 50 प्रतिशत से अधिक ऑन लाइन बुकिंग हो गई है। जैसे ही रोहतांग दर्रा खुलेगा बुकिंग में और इजाफा होगा।