फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घोड़े का पांव लगने से सैलानी का बच्चा घायल

विज्ञापन
रिज मैदान पर गोड़े ने कुचल दिया बच्चे का पांव। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला। रिज मैदान पर शनिवार दोपहर एक बच्चे के पैर पर अचानक एक घोड़े का पांव चढ़ गया। इससे बच्चा घायल हो गया। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। सैलानियों का यह बच्चा रिज पर घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय माता-पिता के साथ घूम रहे बच्चे के पैर पर अचानक घोड़े ने पांव रख दिया। बच्चे के चिल्लाने पर अभिभावक इसके पास पहुंचे। लोग भी मौके पर जमा हो गए। बच्चे के पैर में सूजन आता देख माता पिता इसे तुरंत अस्पताल ले गए। लोगों के अनुसार रिज पर घोड़ा संचालकों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी होने चाहिए। इन दिनों शहर में सैलानियों का जमावड़ा लगा है। रिज पर कई बार घोड़े तेजी से चलाए जाते हैं। इससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें