फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुई राजधानी शिमला, होटलों में 80 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

Mon, 08 Jun 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की भारी आमद से पर्यटन गतिविधियां चरम पर रहीं। राजस्थान, दिल्ली, केरल समेत कई राज्यों से पहुंचे सैलानियों ने मालरोड, रिज मैदान, स्कैंडल प्वाइंट, जाखू मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर का रुख किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटकों ने हिल्सक्वीन का रुख किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर पर्यटक भारी संख्या में घूमने के लिए शिमला पहुंचे हैं। शहर के लोअर बाजारों के अलावा मालरोड व रिज मैदान पर भारी भीड़ रही। इस दौरान पर्यटकों ने यहां के प्राकृतिक नजारों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। वहीं परिवार के साथ जाखू और कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन किए। राजधानी में राज्स्थान, दिल्ली और केरलम और अन्य राज्यों के पर्यटक भारी संख्या में घूमने के लिए आ रहे हैं। कई पर्यटकों के ग्रुपों ने जहां लिफ्ट के पास पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करके शहर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर उसे अपने मोबाइल फोन में कैद किया। कई पर्यटकों ने कुफरी की मनमोहक वादियों का दीदार किया। फन वर्ल्ड स्थित पर्यटन स्थल पर जाकर विभिन्न खेल गतिविधियां भी कीं। 

विज्ञापन

मालरोड, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर्यटकों से भरा रहा। पर्यटकों के आने से होटल कारोबार पर इसका असर देखने को मिला। शहर में करीब सात सौ से होटल व बीएंडबी हैं, शाम तक इन होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई। इस वजह से होटल संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।  पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कानपुर, केरलम से भारी संख्या में वीकेंड पर सैलानी घूमने आ रहे हैं। शहर में पर्यटकों के आने के बाद सड़कों पर जाम लगा रहा। वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला से जो पर्यटक घूमने आए, वे रात के समय ही लौट गए। 

शहर में भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आ रहे हैं। रविवार को होटलों में 50 फीसदी के करीब ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। - प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष शिमला होटलियर एसोसिएशन
विज्ञापन

अपर ढली में रास्तों, पटयोग में सीढ़ियों की होगी मरम्मत
शिमला शहर तीन वार्डों में करीब सवा बारह लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें सड़कों, सीढ़ियों की मरम्मत और एक सुरक्षा दीवार का निर्माण शामिल है। वार्ड अपर ढली में महावीर कुटीर तक के रास्ते का रखरखाव होगा। इसमें चेकर टाइल्स और रेलिंग का काम किया जाएगा। पटयोग वार्ड में रास्तों और सीढ़ियों की मरम्मत की जाएगी। कंगनाधार में बिट्टू हाउस के पास एक सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। यह दीवार 15 मीटर लंबी और 3.5 मीटर ऊंची होगी। सभी कार्यों को दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें