फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी टूरिस्ट चार्टर ट्रेन

Thu, 13 Feb 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर आईआरसीटीसी के मार्फत सैलानियों के लिए सीटी 12,13 और एसएलआर कोच से लैस विशेष पर्यटक चार्टर ट्रेन चलाई जाएगी। मार्च से लेकर दिसंबर तक कुछ खास मौकों पर ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का परंपरागत तरीके से स्टेशन पर स्वागत होगा और बड़ोग स्टेशन पर लंच की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


शिमला-कालका रेललाइन विश्व धरोहर का दर्जा पाने वाली तीसरी रेललाइन है। 10 जुलाई, 2008 को यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया है।1903 में बिछाई गई 96 किलोमीटर कालका-शिमला रेललाइन में 102 सुरंगें, 800 पुल, 919 मोड़ और 18 रेलवे स्टेशन हैं। समुद्र तल से ट्रैक की ऊंचाई 2800 से लेकर 7 हजार फुट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें