फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शिमला एक माह पहले ही एडवांस बुक

Fri, 03 Dec 2021 10:30 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला

सार

 पहली बार 14 से 31 दिसंबर तक शिमला के होटलों में 80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मौसम विभाग ने दिसंबर में बर्फबारी की संभावना जताई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख करने वाले हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर इस साल शिमला और डलहौजी में सौ फीसदी जबकि मनाली और धर्मशाला में 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से प्रभावित रहे पर्यटन कारोबार को दिसंबर में रफ्तार मिलने वाली है। पहली बार 14 से 31 दिसंबर तक शिमला के होटलों में 80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मौसम विभाग ने दिसंबर में बर्फबारी की संभावना जताई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख करने वाले हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर इस साल शिमला और डलहौजी में सौ फीसदी जबकि मनाली और धर्मशाला में 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की संभावना है। अगले एक महीने के लिए मनाली के होटलों में 40 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धर्मशाला डलहौजी और चायल के होटलों में भी एडवांस बुकिंग तेजी पर है।

दिसंबर में नया रिकॉर्ड छूएगा पर्यटन कारोबार

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि दिसंबर में इस साल पर्यटन कारोबार नया रिकॉर्ड छूने वाला है। शिमला में होटलों के 80 फीसदी कमरे एडवांस बुक हैं। आसपास के इलाकों में भी 50 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिलेगी। शिमला, डलहौजी, धर्मशाला, मनाली में रिकॉर्ड टूरिस्ट पहुंचने की उम्मीद है।

पर्यटन कारोबार को राहत पैकेज की दरकार: मुकेश

मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है 10 दिसंबर के बाद बुकिंग की रफ्तार तेज होगी। करोना के कारण पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार से राहत पैकेज की मांग की थी, जो नहीं मिला। कोरोना काल में होटल बंद थे फिर भी बिजली, पानी, गार्बेज के कामर्शियल बिल देने पड़े। हिमाचल में अधिकांश लोगों को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी है। सरकार को इसे लेकर मार्केटिंग करनी चाहिए ताकि अधिक संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें