शिमला के रिज मैदान पर रविवार को मस्ती करते बच्चे।
शिमला। एक साथ तीन दिन की छुट्टियों पड़ने से एक बार फिर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे हैं।
वीकएंड के साथ सोमवार को ईद की छुट्टी के चलते शहर में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को भारी संख्या में टूरिस्ट माल रोड और रिज मैदान पर घूमने पहुंचे। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में भी रविवार को दिनभर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। रविवार दोपहर बाद तीन बजे सर्कुलर रोड स्थित शहर की सबसे बड़ी पार्किंग फुल हो गई और प्रबंधकों ने एंट्री प्वाइंट पर पार्किंग फुल का बोर्ड लगा दिया। नगर निगम की मैट्रोपोल और एचपीटीडीसी की पार्किंग भी रविवार दोपहर बाद फुल हो गई। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकएंड पर एक साथ तीन छुट्टियां पड़ने से शहर में सैलानियों की आमद बढ़ी है।