फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: टमाटर के दाम धड़ाम, सोलन में 20 रुपये किलो बिका नासिक का टमाटर

Fri, 18 Aug 2023 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन सब्जी मंडी में एक सप्ताह में टमाटर का एक क्रेट के दाम 2,000 से 850 रुपये पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी में पहुंची टमाटर की खेप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जी मंडी सोलन में जिस तेजी से टमाटर के दामों में उछाल आया था, उसी तरह दाम धड़ाम होने लगे हैं। शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में नासिक के टमाटर के 25 क्रेट पहुंचे। परचून के लिए यह टमाटर आया था। यह मंडी में 20 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। स्थानीय टमाटर के दाम 33 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए। यहां पर टमाटर का क्रेट 850 रुपये में बिका। सामान्य और पुराना टमाटर 500 से 625 रुपये तक बिक रहा है।

विज्ञापन


बंगलूरू और नासिक की बाहरी राज्यों में अधिक आवक से दामों में गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों की सब्जी मंडियों में बंगलूरू के टमाटर की आवक ने प्रदेश के लाल सोना टमाटर पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोलन सब्जी मंडी में एक सप्ताह में टमाटर का एक क्रेट के दाम 2,000 से 850 रुपये पहुंच गए हैं। हालांकि अब कुछ समय के लिए टमाटर के दाम स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।

जिसमें ए ग्रेड का टमाटर 1,000 रुपये क्रेट तक रह सकता है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है। बाहरी राज्यों की मंडियों में बंगलूरू, नासिक के टमाटर की आवक बढ़ गई है। हालांकि इन राज्यों का टमाटर कुछ समय तक ही चलता है। इसके बाद प्रदेश के टमाटर के अच्छे दाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें