फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टमाटर की फसल 31 से पहले करवाएं का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति बीघा 800 रुपये देना होगा प्रीमियम
विज्ञापन

एड ऑन कवर में 600 रुपये प्रति बीघा होगी प्रीमियम राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत टमाटर की फसल का बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
टमाटर की फसल के लिए मुख्य कवर में दो लाख रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की है। इसमें किसानों को टमाटर की फसल के लिए 800 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। इसके अलावा एड ऑन कवर में 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की है। इसमें किसानों को 600 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम अदा करना होगा। यदि किसानों को दोनों कवर में बीमा करवाने के लिए 2.30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित राशि और 1,400 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी।

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना एक मौसम सूचकांक आधारित बीमा योजना है जो वर्षा, तापमान और आर्द्रता आदि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फसल क्षति को कवर करती है। यह मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण खेतों को होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य किसी भी फसल के नुकसान होने की स्थिति में किसानों को बीमा आवरण और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके लिए अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी और अऋणी किसान पात्र हैं। बैंक द्वारा बीमाकृत ऋणी किसान अंतिम पंजीकरण तिथि से दो दिन पहले तक अपनी सही फसल बीमित होना सुनिश्चित करवा सकते हैं। सभी किसानों की बीमा कवरेज केंद्र सरकार के पोर्टल pmfby.gov.in द्वारा ही स्वीकृत होगी। किसानों का आधार नंबर और बैंक खाता होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रीमियम राशि केवल NCI-Portal के भुगतान गेटवे Pay-Gov. द्वारा ही भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
बेमौसमी फसलों में टमाटर की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 है। इसलिए जल्द किसान फसलों का बीमा करवाएं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
-अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें