फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवाह पंचमी पर्व आज, राम मंदिर में होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विवाह पंचमी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रतीक है। शहर के राम बाजार स्थित राम मंदिर में भी श्रीराम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। विवाह पंचमी का पर्व प्रेम, समर्पण और मर्यादा की अनूठी गाथा याद दिलाता है। इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि विवाह पंचमी विधि विधान से पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस पर्व के शुभ अवसर पर राम मंदिर में दिव्य वैदिक विधि से भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाया जाएगा और पूजा अर्चना होगी। रात में श्रीराम विवाह की आरती करें और विवाह उत्सव मनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें