शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंघ सभा शिमला में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर सोमवार को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्रों की संगत शबद कीर्तन में मौजूद रही। अमृत वेले का दीवान सुबह 6:30 बजे सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह के आसा की वार कीर्तन से हुई। इसके बाद 8:30 बजे से 8:50 बजे तक सिंघ सभा शिमला के ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने गुरु शब्द विचार प्रस्तुत किया। 8:50 से 9:05 बजे तक बीबी सुरजीत कौर और 9:05 से 9:20 से सिंघ सभा शिमला के ग्रंथी जसविंद्र सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद 9:20 से 9:40 बजे तक हजूरी रागी सुखजिंद्र सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। अंत में आनंद साहिब, अरदास और हकुमनामे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद