शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। महाविद्यालय ने रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी थी। अब छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम सहित सभी यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एईडीपी पाठ्यक्रम, बीसीए, बीएससी (ऑनर्स) माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी और बीवोक जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का मौका है। संवाद