राधाकृष्ण मंदिर में रासलीला : गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर शाम 4:00 बजे से रासलीला कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी : गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सुबह 11:00 बजे से चित्रकला प्रदर्शनी शुरू होगी।
रोटरी टाउनहॉल में कार्यक्रम : रोटरी क्लब शिमला की ओर से रोटरी टाउन हॉल में वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पेयजल आपूर्ति पर समीक्षा : शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान टाउनहॉल में कंपनी से रिपोर्ट लेंगे। साथ ही नुकसान का जायजा भी लेंगे।