शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से रविवार को सर्वोदय बाल आश्रम में आर्ट स्किल्स एवं पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है। वर्कशॉप के पहले सत्र में रोटरी पार्टनर गौरी सूद ने बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग के गुर सिखाए। उन्होंने प्रभावी संवाद, मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की कला और बेहतर संचार कौशल के बारे में जानकारी दी। आर्ट स्किल्स सत्र में बच्चों ने चित्रकला और क्राफ्ट गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद