शिमला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीआरएफ) ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 202 विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने यह प्रशिक्षण दिया। एसडीआरएफ टीम कमांडर सुनील शर्मा के नेतृत्व में भूकंप के दौरान ड्रॉप-कवर-होल्ड तकनीक का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को आपदा की प्रारंभिक चेतावनी देने वाले एप की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के समय घबराहट के बजाय सही प्रतिक्रिया देने का आत्मविश्वास बढ़ाना था। प्रधानाचार्य राखी पंडित और स्टाफ ने इसमें सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का समन्वय एचपीएसडीएमए के ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी बिल्डिंग विशेषज्ञ कृष्ण चंद ठाकुर ने किया। यह प्रशिक्षण राजस्व-आपदा प्रबंधन के निदेशक सह-विशेष सचिव पुष्पेंद्र राणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संवाद