फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में विकास कार्यों को पूरा करने की समय अवधि तय, सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 07 Apr 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में अब बिजली प्रोजेक्टों, स्कूलों के भवनों और सड़कों के निर्माण कार्यों की समय अवधि तय होगी। निर्धारित समय में विकास कार्यों को करना होगा। प्रोजेक्टों में निर्माण लागत बढ़ने से लंबित प्रोजेक्टों में ज्यादा राशि व्यय हो रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब बिजली प्रोजेक्टों, स्कूलों के भवनों और सड़कों के निर्माण कार्यों की समय अवधि तय होगी। निर्धारित समय में विकास कार्यों को करना होगा। प्रोजेक्टों में निर्माण लागत बढ़ने से लंबित प्रोजेक्टों में ज्यादा राशि व्यय हो रही है। विधानसभा में भी विधायकों ने यह मामला उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह आदेश दिए हैं। हिमाचल में शोंग टोंग बिजली प्रोजेक्ट, उहल बिजली प्रोजेक्ट, जिलों में मिनी सचिवालय का निर्माण, स्कूलों के लिए भवन निर्माण के कार्य लंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि जिन प्रोजेक्टों का निर्माण 80 फीसदी तक हो चुका है, उनके लिए पहले पैसा जारी कर पूरा किया जाएगा। निर्धारित समय में बिजली प्रोजेक्टों का काम पूरा होने से हिमाचल को आय होगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के दौरान विधायकों ने विकास कार्य समय पर न होने के मामले उठाए थे। पैसा जारी होने के बाद भी काम में देरी हो रही है। संबंधित निर्माण कार्य एजेंसी के पास पैसा पड़ा होने के बाद भी विकास कार्यों को गति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें