टिहरा पुलिस ने तासलीनाला के नजदीक एक युवक को 1.38 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एएसआई सुनील कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा अपने पुलिस जवानों के साथ ढगवाणी बांदल चौक तासलीनाला की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तासलीनाला से लगभग 500 मीटर पीछे सुनसान सड़क पर एक युवक बांदल चौक की तरफ आ रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गया और अपनी दाहिनी जेब से कोई वस्तु निकालकर सड़क किनारे फेंक दी और मौके से भाग गया। यह देखकर पुलिस को उस व्यक्ति पर शक हुआ और कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। टिहरा पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।