फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘मेरा नाम है न’ अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसेडर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट मंडी के अजय कुमार और नैंसी बने कैंपस एंबेसेडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सदर मंडी विधानसभा में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को हासिल करने के लिए चल रहे विशेष अभियान मेरा नाम है न के तहत शिक्षण संस्थानों में संस्थान स्तर पर कैंपस एंबेसेडर नियुक्त किए जाएंगे जो मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्य करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि डाइट मंडी में अजय कुमार और नैंसी को कैंपस एंबेसेडर बनाया गया है। इस दौरान इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर भविष्य में जब भी चुनाव होंगे मतदान करने का प्रण लिया। बताया इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को उनका नाम मतदाता सूची में होने की पुष्टि करवा कर उनके हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। अगर किसी 18 वर्ष के युवा का नाम सूची में नहीं है तो उसको रजिस्टर करवाया जाएगा। अगर किसी के नाम में त्रुटि है तो उसे भी ठीक किया जाएगा ताकि वह लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले सके। नोडल अधिकारी स्वीप 33 मंडी विधानसभा सुभाष चंद और सूरज मणि ने बताया कि मेरा ना है न अभियान के अंतर्गत सभी पाठशालाओं में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। वीरवार को डाइट में कार्यक्रम आयोजित किया गया और विद्यार्थियों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें