फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल के नाम टिकट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल की स्थापना के 160 वर्ष पूरे होने पर डाक विभाग शिमला मंडल जीपीओ में विशेष आवरण (टिकट) का अनावरण किया गया। समारोह में प्रवर अधीक्षक कंचन सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल को बधाई देते हुए कहा कि 160 साल से बालिका शिक्षा में स्कूल का योगदान अभूतपूर्व है और डाक विभाग भी सुकन्या समृद्धि योजना के जरिये बेटियों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिमला जीपीओ में आयोजित समारोह में कंचन सिंह चौहान ने विशेष आवरण जारी किया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना को बेटियों के सुरक्षित भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए सबसे बेहतरीन बचत योजना बताया। इस दौरान ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रधानाचार्य स्मारकी समांथा रॉय ने विशेष आवरण जारी करने पर डाक विभाग का धन्यवाद किया। समारोह में मेजर डॉ. ऋतू कालरा, प्रेजिडेंट हिमाचल फिलेटली क्लब, उप-अधीक्षक डाकघर देव राज, प्रवर डाकपाल जीपीओ मनोहर लाल शर्मा, सहायक अधीक्षक राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें