शिमला। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी चेल्सी स्कूल नवबहार में आईएपीटी आरसी-6 साइंस गैलरी के 100वें इनोवेशन हब का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया। यह पहल इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स और सीआईएसटी, आईआईएस विश्व विद्यालय जयपुर के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई। इसकी शुरुआत प्ले, एंजाय एंड लर्न और सभी के लिए विज्ञान विषय के तहत की गई। प्रो. महावीर सिंह ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए आईएपीटी एवं सीजीएम चेल्सी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेटा ने मुख्यातिथि और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। संवाद