कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दलाईलामा मंदिर प्रशासन के बात हुई है। दलाईलामा ने जोनल अस्पताल धर्मशाला में वैक्सीन लगवाने से मना किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से उनके मैक्लोडगंज स्थित निवास स्थान पर ही वैक्सीन का टीका लगाने का अनुरोध किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दलाईलामा से फोन पर बात की है। अब स्वास्थ्य विभाग ने सरकार से दलाईलामा के निवास स्थान पर वैक्सीन का टीका लगने की अनुमति मांगी है। सरकार के अनुमति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें मैक्लोडगंज स्थित निवास स्थान पर जाकर वैक्सीन की पहली डोज देगी।