फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने बालकनी में आकर दिए दर्शन

Tue, 27 Apr 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने मंगलवार को अपने आवास की बालकनी में आकर दर्शन दिए। दलाईलामा के ट्विटर हैंडल में यह तस्वीर साझा की गई है। यह तस्वीर तेंजिन जेंफेल ने क्लिक की है। इस तस्वीर में बालकनी में खड़े होकर दलाईलामा मुस्कुराते चेहरे के साथ सुरक्षा कर्मियों को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।  गौरतलब है कि कोरोना महामारी फैलने के बाद धर्मगुरु दलाईलामा ने सभी सामाजिक कार्यक्रम रद्द कर किसी भी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिलने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


पिछले 13 महीने से वह अपने दफ्तर के निजी सचिवों तक से नहीं मिले हैं। निवास के भीतरी हिस्से में दलाईलामा के पास सिर्फ डॉक्टर और चार सेवादारों को ही रहने की इजाजत है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति दलाईलामा से न तो  मिल सकता है और न ही उनके पास जा सकता है। हालांकि, पूरे एक साल बाद दलाईलामा कोविड वैक्सीन लेने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचे थे। 

दलाईलामा ट्रस्ट से पीएम केयर्स फंड में दान देने को कहा
देश-दुनिया में कोरोना महामारी लगातार समाज और सरकारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। संकट की इस घड़ी में मानवता के सेवा के लिए मदद के कई हाथ आगे बढ़े हैं। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने भी कोरोना संकट के समय सहयोग के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने मंगलवार को कोरोना महामारी के बीच अपने सभी भारतीय भाई-बहनों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने के घोषणा की है। उन्होंने दलाईलामा ट्रस्ट से पीएम-केयर्स फंड में दान देने को कहा है। साथ ही इस महामारी के जल्द खत्म होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें