सिरमौर के पांवटा साहिब में बतामंडी क्षेत्र में एक मिक्सिंग प्लांट में अचानक भड़की आग से तीन मजदूर झुलस गए। जानकारी के अनुसार तारकोल मिक्सिंग प्लांट में गैस पाइप में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान प्लांट में काम कर रहे मजदूरों ने कोई ज्वलनशील पदार्थ जलाया।
इससे प्लांट में अचानक आग भड़ गई। आग से बिहार के राधिका प्रसाद(63) पुत्र रामचंद्र , नरेंद्र(30) पुत्र लालाराम व कृष्णा कुमार(20) पुत्र नंदलाल राम झुलस गए। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।