शिमला ऐक्सटेंशन तक गाड़ियों का संचालन शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद गाड़ियों का संचालन शुरू होगा। फिलहाल तीन गाड़ियां शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाई जाएंगी। - डीके बजाज सहायक मंडल अभियंता, अंबाला मंडल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए थे निर्देश
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 23 जून को शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों को शिमला आने वाली ट्रेनें को शिमला ऐक्सटेंशन तक चलाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 4 जुलाई को शिमला रेलवे स्टेशन से बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का सफ ल ट्रायल किया गया।
850 मीटर है स्टेशन से म्यूजियम की दूरी
शिमला रेलवे स्टेशन से रेल संग्रहालय की दूरी 850 मीटर है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे (कालका-शिमला सेक्शन) की ओर से इस ट्रैक पर गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक फिटनेस सर्टिफि केट मिल चुका है। गाड़ियां रेल संग्रहालय तक चलाने के लिए 850 मीटर ट्रैक पर गटका डाल कर बैलेंसिंग का काम पूरा कर लिया है।