फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली के सीमिट्री में 3 किशोरियों से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मां से भी बदसलूकी करने का आरोप
विज्ञापन

युवक ने आरोपी को रोका तो उसे भी पीट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों पर अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। संजौली थाना के तहत सीमिट्री क्षेत्र में दुकान के बाहर बैठी तीन किशोरियों से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है।
यहां से गुजर रहे एक युवक ने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ मारपीट की। इसमें युवक को चोटें आई हैं। यही नहीं आरोपी ने मां के टोकने पर उनके साथ भी बदसलूकी की। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार शाम करीब 6:30 बजे का है, जब सीमिट्री क्षेत्र में दुकान के बाहर तीन किशोरियों बेंच पर बैठी थीं। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी शुरू कर दी। तीनों आरोपी से बचकर दुकान के भीतर भागी तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। तीनों ने मां को इस बारे में बताया, जब उन्होंने आरोपी को इस बारे में टोका तो उसने उनके साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इसी दौरान राहुल ठाकुर निवासी सीमिट्री यहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने यह देखकर हस्तक्षेप किया तो उक्त व्यक्ति ने उन्हें धमकाने के साथ ही गाली गलौच किया और मुक्का मारकर घायल कर दिया। इससे उनकी नाक और होंठ से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसको लेकर किशोरियों की मां ने और युवक की शिकायत संजौली पुलिस स्टेशन में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से भी इस बारे में शिकायत की है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी को जल्द से गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स
मां से इस बारे में बातचीत हुई है। हमारी तरफ से जो भी मदद की जरूरत रहेगी, हम करेंगे। पुलिस मामले को लेकर पोक्सो एक्ट के तहत डीसीपीओ को रेफर करती है, तो इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-ममता पॉल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें