जुन्गा (शिमला)। उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में हुई सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिता में मशोबरा विकास खंड के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में मशोबरा के तीन जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें एमईएस मशोबरा स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा समायरा वर्मा, एमपीएस पब्लिक स्कूल मशोबरा की 9वीं कक्षा की छात्रा मानवी शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के 11वीं कक्षा के छात्र आर्यन कंवर शामिल रहे। इन तीनों जूनियर खिलाड़ियों का चयन बीते वर्ष दिसंबर में सिरमौर के पांवटा साहिब में हुई राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में हुआ था। संवाद