फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 108 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 108 नए मामले
विज्ञापन

शिमला। जिले में मंगलवार को कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 108 नए मामले आए हैं। आईजीएमसी में सर्जरी विभाग के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उसका ऑपरेशन टालना पड़ा। आईजीएमसी में ही 60 साल, 64 साल और 84 साल के बुजुर्गों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है। इन्हें शूगर, किडनी और कोविड निमोनिया था। जिले में कोरोना के 108 नए मामले आए हैं। इनमें मशोबरा से 11, सेना अस्पताल, तेंनजिन अस्पताल और न्यू शिमला से 5-5, खलीनी से 4, कैथू से 3, संजौली, छोटा शिमला, फागली तथा पंथाघाटी से 2-2 और कसुम्पटी, बालूगंज, अनाडेल, टुटीकंडी, चक्कर और डीडीयू से एक-एक मामला सामने आया है। इसके अलावा ऊपरी शिमला के खनेरी से 9, रोहड़ू से 8, टिक्कर से 6, कुमारसैन से 4, रामपुर से 3, ननखड़ी, नेरवा दो-दो तथा चिड़गांव से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें