फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेरवा-देइया मार्ग पर शुक्रवार देर रात दयांडली नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस नेे मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेरवा-देइया मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दो बजे कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार देइया से धबास की तरफ जा रही थी। हादसे में चालक नंद लाल (27) निवासी चाफलाह, चौपाल और हेत राम (18) निवासी कुलग, कुपवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे का शिकार लोगो को फौरी राहत जारी

घायलों में राम लाल (27) निवासी चाफलांह और यशपाल (26) निवासी खूबियाड़, रोनहाट (सिरमौर) शामिल हैं। इन्हें नेरवा अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीरावस्था को देखते हुए आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। एसएचओ नेरवा फूल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से चालक की मौत

वहीं, जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एक और हादसा पेश आया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया है। 

सूचना के अनुसार बगीचा गांव का रहने वाला लाल सिंह (44) अपनी कार में बंजार की ओर आ रहा था। अचानक भयोट मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें