फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर की 3 पार्किंग तैयार, आठ सौ वाहन पार्क करने की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का लोकार्पण होने से कम होगी वाहन चालकों की समस्या, जाम से भी मिलेगी राहत
विज्ञापन

ऑकलैंड, आईजीएमसी और एसडीए कांप्लेक्स में बनाई हैं पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में तीन बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, अब इनके लोकार्पण का शहर की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
आठ सौ से अधिक गाड़ियों की क्षमता वाली अलग-अलग क्षेत्र में बनकर तैयार हुई इन पार्किंग का लोकार्पण होने से वाहन चालकों को जहां वाहन सुरिक्षत जगह पार्क करने को जगह मिलेगी, वहीं इसका शहर की सड़कों पर रोज लगने वाले जाम में कमी आएगी। शहर के एसडीए परिसर कसुम्पटी में करीब 27 करोड़ की लागत से पार्किंग बनकर पूरी तरह से तैयार है, इसमें 350 से अधिक वाहनों के पार्क करने की क्षमता है। वहीं ऑकलैंड में बनी करोड़ों की तीन मंजिला पार्किंग में दो सौ से अधिक वाहनों के पार्क करने की क्षमता है, इसके साथ ही आईजीएमसी कॉलेज परिसर के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर करोड़ों की लागत से पार्किंग बनकर तैयार है। इनमें रंग रोगन तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने तीनों पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। स्मार्ट सिटी को इसे सुपुर्द किए जाने को विभाग तैयार है। इन पार्किग का लोकार्पण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जाना है। इन तीनों पार्किंग में आईजीएमसी कॉलेज परिसर के समीप बनी बहुमंजिला पार्किंग में दो फ्लोर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आईजीएमसी कॉलेज को लेक्चर थियेटर बनाने के लिए दिए जाने है। इन दो फ्लोर को छोड़ कर सभी मंजिलों को वाहन पार्क करने को लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर दिया है। इन तीनों पार्किंग का लोकार्पण होने पर वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसलिए इनके लोकार्पण किए जाने का शहर की आम जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।


स्मार्ट सिटी को कर दिया है सूचित : चौहान
स्मार्ट सिटी के तहत किए एसडीएस कांप्लेक्स पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर स्मार्ट सिटी प्रबंधन को लिखित में पत्र भेज कर सूचित कर दिया है। वहीं अन्य दोनों पार्किंग प्रोजेक्ट की सूचना भी दे दी जाएगी। इन पार्किंग का लोकार्पण करने की तिथि और कार्यक्रम पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन ही फैसला लेगा।
विज्ञापन

-दीपक चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, शिमला

आईजीएमसी के पास भी पार्किंग तैयार
शिमला। आईजीएमसी न्यू ओपीडी के ठीक सामने बनकर तैयार हुई दो सौ वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग और मेडिकल कॉलेज के सामने की पार्किंग का कार्य के पूरा होने पर इसके शुरू होने से आईजीएमसी में रोज मरीजों को लेकर आने वाले सैकड़ों परिजनों की बहुत बड़ी समस्या हल हो जाएगी। इन्हें मरीज को लेकर आने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए पूरे शहर में नहीं भटकना पड़ेगा। इन पार्किंग में वह अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। वहीं आईजीएमसी के आम मरीजों की वाहन पार्क करने की समस्या का समाधान हो जाएगा। इन पार्किंग के बन जाने से सड़क किनारे पार्क होने वाले वाहनों की संख्या भी कम हो जाएगी जिससे जाम भी कम लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें