फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में दिव्यांगों को मिलेंगे तीन नंबर

Fri, 13 Nov 2020 04:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में रखे जाने वाले 7,852 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में दिव्यांगजनों को तीन नंबर दिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया में पर्सन विद बैंचमार्क डिसबिलिटी की श्रेणी को शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी इनकी नियुक्तियां करेगी। इन वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। पंचायत चुनाव के बाद इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। स्कूल खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा।

एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे, जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा। वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। इसके अलावा पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें