जंगलों को आग से बचाने के लिए अब वन विभाग ने चीड़ पत्ती उद्योग को स्थापित करने के लिए कवायद तेज कर दी है। शनिवार को विभाग ने चीड़ पत्ती से जुड़े उद्योगों को प्रस्तुति के लिए बुलाया है। वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने प्रस्तावित इस प्रस्तुति के दौरान वह उद्योग के स्थापन से लेकर उससे राज्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। उद्योग विभाग के अधिकारी भी इस प्रस्तुति के दौरान मौजूद रहेंगे।