फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख आयकरदाताओं को डिपुओं में मिलेगा सस्ता आटा-चावल

Fri, 13 Nov 2020 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार करीब 3 लाख आयकरदाताओं को नो प्रॉफिट नो लॉस पर बाजार भाव से सस्ता राशन डिपुओं में उपलब्ध कराएगी। दिसंबर से यह राशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें दालें, खाद्य तेल, चीनी और नमक शामिल है। आटा-चावल पर पहले की तरह सब्सिडी बहाल कर दी है। इन्हें अब एपीएल वालों को मिलने वाले रेट पर ही चावल 10 रुपये और आटा 9 रुपये के हिसाब से मिलेगा। 

विज्ञापन


हिमाचल में कुल साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिनमें 10 लाख के करीब एपीएल और साढ़े 5 बीपीएल और अन्य आयकरदाता हैं। कैबिनेट ने आयकरदाताओं को सब्सिडी पर राशन देना बंद कर दिया था। अब इन्हें नो प्रॉफिट, नो लॉस पर राशन देने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम को थोक में सरसों तेल 125 से 130 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

सब्सिडी देकर उपभोक्ताओं को यह तेल 103 रुपये में दिया जा रहा है। मार्केट में तेल 140 से 150 रुपये लीटर मिलता है। इसी तरह दालों के दाम भी मार्केट में 90 रुपये प्रतिकिलो से अधिक हैं। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि थोक में जिस रेट से निगम को खाद्य वस्तुओं मिलेंगी, उसी रेट पर आयकरदाताओं को उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें