सिरमौर के महीपुर के समीप सैंज में गुरुवार दोपहर बाद बरातियों से भरी पिकअप करीब 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। करीब सबा चार बजे हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। 16 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पिकअप में बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे। एक को पीजीआई रेफर किया गया है।
सैनधार इलाके के खैरी चांगन से बरात वीरवार सुबह पोबोराड़ा गांव के लिए गई थी। शाम को लौटते समय बरात में शामिल एक पिकअप महीपुर के समीप सैंज मोड़ पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।