फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Thu, 27 Jun 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भेखली-व्यासर सड़क पर भेखली के पास देर रात कार के खाई में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई। युवक अपने एक दोस्त को छोड़ने सारी गांव गए थे। वापसी के दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रूपेंद्र (25), रूप लाल (24) और युधिष्ठर (20) निवासी जिदौड़, तहसील मनाली, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों अपने एक दोस्त को छोड़ने सारी गए थे।

विज्ञापन

वहां से वापसी के दौरान भेखली के कैंची मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और 500 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि देर रात को भेखली-व्यासर सड़क पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिदौड़ पंचायत के प्रधान गंगा राम ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता है। कई स्थानों पर डंगे भी आधे अधूरे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर न पैरापिट हैं और न ही क्रैश बैरियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें