फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हैंडबाल टीम में तीन हिमाचली खिलाड़ी

Fri, 07 Oct 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शहीद कै. मंसूर अली नेशनल हैंडबाल स्टेडियम, बंगबंधू नेशनल स्टेडियम तथा शहीद ताजूदीन अहमद इंडोर स्टेडियम में 9 से 13 अक्तूबर तक होने वाली इस्लामी बैंक आईएचएफ हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में तीन महिला हिमाचली खिलाड़ी खेल रही हैं। ये बबिता, मेनिका तथा निधि हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष एवं बिलासपुर के विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि तीनों महिला हैंडबाल खिलाड़ी इससे पहले दिल्ली में यूथ एशियन वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता और स्वीडन में यूथ पार्टीले कप में भी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। अब ये तीनों बांग्लादेश के ढाका में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। 

भारतीय महिला हैंडबाल टीम में बबिता, निधि तथा मेनिका के चयन से खेल जगत में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ हैंडबाल खिलाड़ियों और सामाजिक संस्थाओं ने इन खिलाड़ियों के साथ हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर और कोच स्नेहलता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें