फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा के तीन हेल्थ सब सेंटर को मिला एनक्यूएएस का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालदेहरा और घणाहट्टी केंद्र ने हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

छह मानकों के आधार पर की जाती है केंद्रों की रैंकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। चिकित्सा ब्लॉक मशोबरा के तीन हेल्थ सब सेंटर चनोग, सलाना और शकराह को पहली बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन ( एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त इस मेडिकल ब्लॉक के चार स्वास्थ्य संस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालदेहरा और घणाहट्टी के अतिरिक्त हेल्थ सब सेंटर बधेरी तथा भड़ेच को राज्य-स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन मिला है।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. संजीव रनौत ने बताया कि मशोबरा ब्लॉक को पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष स्वास्थ्य संस्थानों की छह बिंदुओं सेवा वितरण, रोगी सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, दस्तावेजीकरण और समुदाय-उन्मुख देखभाल मानकों के आधार पर रैंकिंग की जाती है। इस पर खरा उतरने के बाद ही स्वास्थ्य संस्थान को एनक्यूएएस से प्रमाणित किया जाता है। डॉ. संजीव रनौत ने इस उपलब्धि का श्रेय सीएमओ शिमला को दिया है, कहा कि इनके मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से यह सब संभव हुआ है। इसके अतिरिक्त इस सफलता में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, ब्लॉक गुणवत्ता टीम, पंचायतीराज संस्थाओं और समुदाय के सामूहिक समर्पण का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें