फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तीन परीक्षाएं एक साथ तारीखें बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी और क्लर्क की परीक्षाएं 29 को
विज्ञापन

एचपी टीईटी की परीक्षाएं भी 29 को हैं तय
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर और दिसंबर में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में टकराव को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने सरकार और भर्ती एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने 29 नवंबर को पटवारी भर्ती, हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती और एचपी टीईटी (गैर चिकित्सा) की परीक्षाएं एक ही दिन निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क भी जमा कर चुके हैं। ऐसे में भर्ती आयोगों और संबंधित विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण, पंचायत सचिव भर्ती और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी इसी अवधि में निर्धारित हैं। ठाकुर ने मांग की कि जिन परीक्षाओं की तारीखों में टकराव है, उन्हें बदला जाए। साथ ही, पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षाओं के बीच कम से कम तीन से चार दिन का अंतर रखा जाए। उन्होंने भविष्य में सभी भर्ती एजेंसियों की ओर से साझा परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा, इस मुद्दे पर विधानसभा सत्र में चर्चा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें