शिमला। सशस्त्र सीमा बल दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में वीरवार को नए साल का कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र के तीन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। अनीश कटोच को उप निरीक्षक संचार से निरीक्षक संचार, सहायक उपनिरीक्षक संचार प्रशांत कुमार बिष्ट को उप निरीक्षक संचार और सामान्य आरक्षी संतोष कुमार को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया है। इस दौरान कमान अधिकारी उप कमांडेंट संचार अजय शर्मा और सहायक कमांडेंट संचार रविंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कमान अधिकारी की ओर सभी प्रशिक्षुओं के साथ जवानों और उनके परिजनों को बधाई दी। संवाद