कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि परिवहन मंत्री के नाम पर यह कर्मचारी नेता कर्मचारियों को धमकाने के साथ साथ गाली गलौज कर रहा है। नेता कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को दूरदराज क्षेत्रों के लिए तबादला करवाने की धमकियां दे रहा है। यह नेता पूर्व सरकार के समय में भी कर्मचारियों को बेवजह भड़का कर गुमराह करता रहा तथा किसी भी स्तर पर वार्ता और समन्वय का दौर सफ ल नहीं होने दिया।
यहां तक कि कोर्ट की अवमानना करने के लिए भी कर्मचारियों को भड़काता रहा। अब वर्तमान सरकार में भी यह नेता कर्मचारियों की पैरवी करने के बजाय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को ही निशाना बनाकर सरकार और प्रबंधन से तालमेल स्थापित नहीं होने दे रहा है।
शंकर सिंह ने कहा कि जिस नेता पर आरोप लगे हैं वह एचआरटीसी में कोई समन्वय समिति नहीं है। अगर मैंने किसी को तबादले को लेकर धमकाया है तो मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। मैं सामना करने को तैयार हूं। एचआरटीसी मजदूर संघ के बढ़ते प्रभाव के चलते यह स्वयं भू नेता ट्रांसफर की झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं।